• Fri. Apr 10th, 2026

मुरादाबाद में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु 02 दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन।

जिले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु 02 दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन।

जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, इलेक्ट्रिक ह्विलचेयर, स्मार्ट केन, कान की मशीन आदि विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों के वितरण से पूर्व परीक्षण के लिए 24 जुलाई 2024 को गुलजारी मल धर्मशाला जीएमडी रोड एवं 25 जुलाई 2024 को सेनानी भवन, कंपनीबाग मुरादाबाद में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक दिव्यांगजन इन तिथियों में निर्धारित स्थान पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र एवं फोटो आदि लाना अनिवार्य है।
सहायक उपकरणों और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 05912973267 और 8126604487 पर संपर्क कर सकते हैं।
…………………………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *