• Fri. Apr 10th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण /स्वास्थ्य विभाग की डी0एच0एस0 की बैठक

BySirfjanpaksh

Jul 20, 2024

जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण /स्वास्थ्य विभाग की डी0एच0एस0 की बैठक /जिला स्वास्थ्य सोसायटी के शासी निकाय की मासिक बैठक/एनएचएम के अन्र्तगत जिला आडिट कमेटी/जिला पंजीयन प्राधिकरण की बैठक एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एम0ओ0आई0सी0 को स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई एवं एंटी लार्वा स्प्रे पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में परमानेंट कंट्रोल रुम के गठन करने के निर्देश दिए। बैठक में आशाओं की होम विजिट के संबंध में ताजपुर एवं बिलारी ब्लाक की स्थिति खराब होने पर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आंगनवाडियों की होम विजिट के संबंध में स्थिति खराब होने पर मुरादाबाद अर्बन, डिलारी, कुन्दरकी, ताजपुर के संबंधित चिकित्साधिकारियों को स्थिति में सुधार लाने एवं अच्छे से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी को शहर के क्षेत्रों में एंटी लार्वा स्प्रे कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में नगर निगम एवं ब्लाक के अधिकारियों को गम्भीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए एवं मिशन मोड में एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर हो रहे प्रसवों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को सब सेन्टरों पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, नियमित ब्राडिंग एवं मानीटरिंग करने के निर्देश दिए। सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि आशाओं की कार्यप्रणाली पर ध्यान देकर उनको नियमित रुप से प्रशिक्षण देते रहें तथा कार्य न करने वाली आशाओं पर यथोचित कार्यवाही भी करें। उन्होंने डिप्टी सीएमओ को दवाओं की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें एवं एम्बूलेंसों में भी जरुरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एम0ओ0आई0सी0 को निर्देश दिए कि प्रत्येक डाक्टर की ओ0पी0डी0 की मानीटरिंग करके, नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे डाक्टरों के ओपीडी संबंधी कार्यो की समीक्षा की जा सके। इसके साथ ही बैठक में एफ0आर0यू0 एवं एन0आर0सी0 की व्यवस्थाओं पर भी समीक्षा की गई, जिस पर संबंधित अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि एन0आर0सी0 में जून माह में 154 प्रतिशत की बेड अक्यूपेंसी थी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने टीकाकरण के संबंध में समस्त चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि नवजात के जन्म के समय होने वाले टीकाकरण को शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जायें एवं मानक के अनुसार टीकाकरण को भी सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने आशाओं एवं एएनएम की ड्यू लिस्ट के मिलान हेतु के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुपरवाईरों की शतप्रतिशत विजिट सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कल्याण योजना, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति की बैठकों को अच्छे से सुनिश्चित कराने के साथ किए गये कार्यो के विवरण की भी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कुलदीप सिंह, ए0सी0एम0ओ0, डिप्टी सी0एम0ओ0, डीआईओएस, डीएसओ, डीपीआरओ, सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त चिकित्साधिकारी, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *