• Fri. Apr 10th, 2026

जल सत्याग्रह किया किसानों ने यमुना नदी में किया आंदोलन

प्रयागराज

जल सत्याग्रह किया किसानों ने यमुना नदी में किया आंदोलन

प्रयागराज में हो रहे विकास कार्य जहाँ लोगो के लिए सहूलियत भरे होंगे वही एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो इस विकास कार्य से प्रभावित है दरअसल कुम्भ मेले के मद्दे नज़र प्रयागराज के कई इलाकों में सड़क चौड़ीकरण हो रहा है जिसकी वजह से सड़क किनारे लोगो के घरों के आगे का हिस्सा भी तोड़ कर सड़क में मिला लिया जा रहा है इन घरों में 2 से 3 फिट जगह सरकार सड़क में लेकर सड़क तो चौड़ी कर रही लेकिन मकान के मालिकों को इसका कोई मुआवजा नही दे रही , सरकार की इस नीति के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने मोर्चा खोला है आज सैकड़ो किसानों ने घूर पुर के कंजासा नदी तक मार्च किया और जल सत्याग्रह की शुरुआत की किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों का संज्ञान नही लेती ये आंदोलन जारी रहेगा
भारतीय किसान यूनियन ने इससे पहले भी कई मुद्दों को लेकर प्रोटेस्ट किया था लेकिन तब आंदोलन रत किसानों को आश्वसन देकर आंदोलन खत्म करा दिया गया था ,काफी दिनों तक जब इस मामले में सरकार ने कोई पहल नही की तो आज फिर से किसानों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया बड़ी संख्या में झलवा से किसानों ने घूर पुर कंजासा नदी तक ट्रैक्टर से मार्च किया और नदी में खड़े होकर नारेबाजी की इस मौके पर किसानों ने बालू खनन के पट्टे का कुछ हिस्सा लोकल नदी किनारे जीवन यापन करने वालो को देने की भी मांग की ,किसानों का कहना है कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *