• Fri. Apr 10th, 2026

चार साल के मासूम को फावड़े से काटा ,बाद में शव को जलाया।

बिजनौर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब जन्म देने वाली माँ ही अपने बेटे की हत्यारन माँ बन बैठी। कलयुगी हत्यारन माँ ने पहले तो अपने चार वर्षीय मासूम बेटे का बड़ी ही बेदर्दी से फाफड़े की मदद से गला काट दिया और फिर मृतक बेटे को आग जलाकर उसमे झोंक दिया और इस पूरी घटना को कारित करते हुए कलयुगी हत्यारन माँ के हाथ तक नही काँपे। फिलहाल घर वालो को घटना का पता चलते ही उन्होंने आग में जल रहे बेटे को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कलयुगी हत्यारन माँ को हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर के हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गाँव जलालपुर हंसना का है। जंहा आज एक दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब एक कलयुगी हत्यारन माँ ने अपने ही जिगर के टुकड़े हर्ष उम्र चार वर्ष की फावड़े से गला काटकर उसकी हत्या करदी इतना ही नही कलयुगी माँ यंहा नही रुकी उसने खून से लतपथ जमीन पर पड़े मृत बेटे को आग में भी झोंक दिया। कलयुगी हत्यारन माँ को इस वारदात को अंजाम देते समय जरा सी भी दया नही आई। इस हत्यारन माँ ने आज माँ और बेटे के रिश्ते को तार तार कर दिया। उधर जब खेत से काम कर घर लौटे परिजनों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने आग में जल रहे हर्ष को बाहर निकाला। वंही पति कपिल ने बताया कि आरोपी माँ उसके पीछे भी फावड़ा लेकर भागी लेकिन उसने अपनी किसी तरह जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। उधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सबूत इक्खटा किये और बच्चे के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इस घटना के संबंध में एएसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि। पिता कपिल की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी माँ को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *