• Mon. Jun 29th, 2026

30दिनों की यात्रा में केदारनाथ धाम पहुँचे साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालु,

30दिनों की यात्रा में केदारनाथ धाम पहुँचे साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालु, केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के बीमार होने पर किया जा रहा रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग -30 दिनों की केदारनाथ यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यात्रा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का आंकड़ा साढ़े सात लाख पार हो गया है। अभी तक कुल 766818 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। धाम में प्रतिदिन 18 हजार से अधिक यात्रियों का पहुंचना जारी है।दर्शनों में लगे श्रद्धालुओं का जोश बम बम भोले के जयकारों से धाम गुंजायमान है।दूसरी ओर केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के बीमार व स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें प्रशासन द्वारा उपचार कर रेस्क्यू किया जा रहा है। साथ ही आपात स्थिति को देखते हुए बीमार श्रद्धालुओं को रेफर भी किया जा रहा है। केदारपुरी में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जब नोयडा से केदारनाथ धाम दर्शनों को पहुंची नीतू सिंह की तबियत अचानक खराब हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार करवाया। डॉक्टरों द्वारा ऑक्सीजन की कमी बताए जाने पर उन्हें ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई। इसके साथ ही तुरंत हेली के माध्यम से उपचार हेतु फाटा भेजा गया।एसडीआरएफ एसआई केदारनाथ संतोष रावत ने बताया कि अधिकतर श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्क़त की समस्या देखने को मिलती हैं जिन्हें मौके पर ऑक्सीजन दिया जाता है साथ ही अत्यधिक गंभीर स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू कर रेफर किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *