• Thu. Apr 9th, 2026

पति ने अपनी भजन गायिका पत्नी को उतारा मौत के घाट

BySirfjanpaksh

May 17, 2024

पति ने अपनी भजन गायिका पत्नी को मारकर किया बच्चों को अनाथ।

नौबस्ता थाना अन्तर्गत क्षेत्र हंसपुरम आवास विकास में राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी सपना तिवारी की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी।

आरोपी राहुल तिवारी का आए दिन होता था अपनी पत्नी से विवाद, परिवार की सहमति से 14 साल पहले किया था दोनों ने प्रेम विवाह।

राहुल तिवारी ने बीती रात अपनी पत्नी को किराए के मकान में जहां दोनों एक साथ निवास करते थे,बेरहमी से पीटा, जिसके कारण सपना तिवारी की मृत्यु हो गई।

सपना तिवारी भजन गायिका का काम करती थी और सपना अपने पति राहुल अपने दोनों बच्चो बेटा और बेटी और पति के परिवार के साथ नौबस्ता हंसपुरम आवास विकास में किराए के मकान में रहती थी।

सपना की मौत के बाद से उसका आरोपी पति राहुल तिवारी अपने पूरे परिवार और बेटी को लेकर फरार हो गया।

नौबस्ता पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन वा आरोपी पति राहुल की तलाश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *