• Thu. Apr 9th, 2026

महिला ने पांच बच्चियों को एक साथ दिया जन्म,लोग हुए हैरान

मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। जिसके बाद लोग दांतो तले उंगली दबाते नजर आए। आम तौर पर कोई महिला एक साथ दो तीन बच्चो को जन्म देती है लेकिन किशनगंज की इस महिला ने एक साथ पांच बच्चो को जन्म देकर सभी को हैरानी में डाल दिया ।मामला किसी अजूबे से कम नही है।मालूम हो की महिला जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत अंतर्गत जाल मिलिक गांव की रहने वाली है ।महिला को इससे पहले एक बेटा है । मिली जानकारी के मुताबिक ताहेरा बेगम उम्र 27 साल को प्रसव पीड़ा होने के बाद निकटवर्ती इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था ।जहा महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया ।एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और कर्मी भी हैरान हो गए । पांच बच्चो के जन्म देने की खबर जैसे ही लोगो तक पहुंची उसके बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है ।चिकित्सकों के मुताबिक पांचों बच्चियां एवम उनकी मां बिलकुल स्वस्थ्य है ।
।बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *