सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत काशीपुर बस स्टैंड पर बस चालको एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री प्रणव झा रहेl उन्होंने इस अवसर पर बस चालको को बताया कि वे प्रत्येक 6 माह के अंदर अपनी आंखों की जांच अवश्य करते रहा करें क्योंकि वे अपनी बसों में अनेकों सवारियों को लेकर चलते हैं जिनके पीछे एक भरा पूरा परिवार भी होता हैl इस नेत्र परीक्षण इस शिविर में 89 बस चालकों का नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l जिसमें आठ ड्राइवर को दूर दृष्टि दोष तथा मोतियाबिंद के शुरुआत के लक्षण पाए गए जिस पर इन लोगों को जिला अस्पताल में आने के लिए बताया गया हैl स्वास्थ्य शिविर में श्री आनंद निर्मल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मुरादाबाद, स्वास्थ्य विभाग की ओर से ,डॉक्टर मोनिका अमित ,आस्था प्रकाश ,साजिद, सुशील एवं काशीपुर बस यूनियन की ओर से अमित गुप्ता साजिद हुसैन एवं कपिल रस्तोगी उपस्थित रहे

