• Mon. Jun 29th, 2026

बर्फ को काटकर हेमकुण्ड तक पहुंचे भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार

भारतीय सेना एवं हेमकुण्ड यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए हेमकुण्ट साहिब तक पहुंच गये।भारतीय सेना के जवानों और सेवादारों ने हेमकुण्ड पहुंच कर अरदास की और गुरुद्वारा प्रांगण के मुख्य द्वार को खोला। भारतीय सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादार इस दल में शामिल हैं।गुरुद्वारा परिसर में स्थित दरबार साहिब के कपाट 25 मई को धूम धाम से खोले जाएंगे एवं गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया जाएगा।

बर्फ काटकर रास्ता बना रहे दल के सदस्यों में से कुछ लोग सीढ़ियों वाले रास्ते से बर्फ का कटान करेंगे और बाक़ी खच्चरों के आवागमन के लिए पथ से बर्फ हटायेंगे सेना के जवानों ने भरोसा दिलाया कि 20 मई तक सम्पूर्ण कार्य कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों को यात्रा करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *