• Sun. Mar 29th, 2026

72 साल का ‘टाइगर’ नहीं रहा, अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब

‘मुरादाबाद का 72 साल का ‘टाइगर’ नहीं रहा, अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया; पीएम मोदी ने भी जताया शोक’ नहीं रहा, अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया; पीएम मोदी ने भी जताया शोक

सियासत के नामचीन सितारे कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो चुका है. आज उनका अंतिम संस्कार होना है. अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास पर आम से लेकर खास लोगों की भीड़ जुटी है. उनकी निधन पर पीएम, सीएम समेत अन्य ने भी अफसोस जाहिर किया है.

मुरादाबाद : शहर के ‘टाइगर’ कुंवर सर्वेश सिंह ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर सियासी रण में उतारा था. 19 अप्रैल को हुए पहले चरण के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मतदान भी किया था. इसके अगले ही दिन दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके रतुपुरा गांव स्थित आवास पर रखा गया है. दोपहर 2 बजे के आसपास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जुझारू और बागी तेवर वाले इस नेता के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह, पूर्व सांसद जयाप्रदा समेत कई ने अफसोस जाहिर किया है.

मुरादाबाद की सियासत में खास रसूख रखने वाले पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार की शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया. वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशी थे. 2014 में वह मुरादाबाद लोकसभा से सांसद रहे थे. इससे पहले वह ठाकुरद्वारा विधानसभा से 5 बार के विधायक भी थे. 26 मार्च को सर्वेश सिंह ने मुरादाबाद लोकसभा सीट से अपना नामांकन कराया था.

बेटे ने संभाल रखी थी चुनाव प्रचार की कमान : नामांकन के दो दिन बाद ही 28 मार्च को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया. 10 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर आए थे. खराब स्वास्थ्य की वजह से वह चुनाव में प्रचार नहीं कर पा रहे थे. इसकी जिम्मेदारी उनके विधायक बेटे सुशांत सिंह ने संभाल रखी थी. 19 अप्रैल को कुंवर सर्वेश ने अपने पैतृक गांव में मतदान किया था. इसके अगले दिन 20 अप्रैल को वह दिल्ली अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *