• Sun. Mar 29th, 2026

नदी के पानी में आजादी का अमृत महोत्सव

BySirfjanpaksh

Aug 15, 2023


बिजनौर में सैकड़ो सालों से पुल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने आज 15 अगस्त के मौके पर अलग अंदाज में अपना विरोध जताते हुए कई फीट पानी में खड़े होकर राष्ट्रगान गया और ध्वजारोहण किया और आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया।

दरअसल बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के पहाड़ा नदी स्थित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण पिछले कई सालों से पुल ना होने की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर आज उन्होंने एक अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पानी में खड़े होकर अपना विरोध जताते हुए राष्ट्रगान गया और ध्वजारोहण किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके द्वारा पिछले कई सालों से लगातार क्षेत्र में पुल बनाए जाने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। दर्जनों गांव के ग्रामीण व स्कूली छात्र-छात्राएं पानी से गुजर कर अपनी दिनचर्या पूरी करने को मजबूर हैं। उसी को लेकर आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीणों व स्कूली छात्र छात्राओं ने एक अनोखे तरीके से अपना विरोध जताते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *