• Thu. Apr 9th, 2026

महज 400 रुपए के लिए एक बुजुर्ग की हत्या !

BySirfjanpaksh

Jan 5, 2024

क्या आपने कभी सोचा है कि 400 रुपए के लिए किसी की हत्या की जा सकती है ,गाजियाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया ! जहां महज ब्याज के 400 रुपए के लेनदेन को लेकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

पूरा मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का है !

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया इस मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया !

मृतक दिनेश मिश्र ने अपने पड़ोसी भूरा को 2000 रुपए उधार दिए थे, , जिसमे वह पैसे उसने लोटा भी थी ! मृतक ने ब्याज के 600 रुपए की मांग की 02 जनवरी को उसमे 200 रुपए लोटा भी दिए महज 400 रुपए बाकी थे! मृतक दिनेश और भूरा का इसको लेकर विवाद भी हुआ ! ब्याज के पैसे ना देने पर भूरे की पिटाई भी कर दी इसी बात को लेकर उसने दिनेश की हत्या की साजिश रची !

हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि मृतक के ही पड़ोसी भूरा और उसका दोस्त मदन लाल है। मृतक 3 जनवरी को अपने घर पर अकेला था इस दौरान भूरा और मदनलाल हत्या करने के इरादे से उसके घर जाते हैं और जैसे ही घर पहुंचते हैं तो मदनलाल घर के बाहर रुक जाता है ! और भूरा घर के अंदर जाकर मृतक के पीठ पर चाकू से वार करता है। चाकू से किया गया वार इतना सटीक था कि एक बार में ही मृतक की मौत हो जाती है। गाजियाबाद पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *