• Wed. Sep 16th, 2026

पीएम मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजा जन्मदिन का शुभकामना संदेश, अनुभव और समर्पण की सराहना

विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका अहम, पीएम मोदी ने धामी के योगदान को बताया महत्वपूर्ण
नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि इनके माध्यम से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
पत्र में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और समाज के हित में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने के प्रयासों में मुख्यमंत्री धामी के योगदान की बात कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मीय शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के विकास के प्रति मार्गदर्शन और विशेष स्नेह प्रदेश के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को हुआ था और वे वर्तमान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *