हरीश रावत का बड़ा ऐलान, कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफे की घोषणा
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के दो महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर कांग्रेस की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। रावत ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से अपने फैसले की जानकारी साझा की।
हरीश रावत ने कहा कि उनके सहयोगी से जुड़े कथित कैश और ज्वैलरी मामले के चलते पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर किसी तरह का असर न पड़े, इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।
रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की बात कही है। उनके इस फैसले को पार्टी के भीतर और उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
रावत ने अपने पोस्ट में साफ किया कि वह नहीं चाहते कि व्यक्तिगत स्तर पर उठे किसी विवाद का असर कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान और पार्टी की राजनीतिक छवि पर पड़े।
टैग लाइन:

