लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव ने लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का कुशलक्षेम जाना।
बताया जा रहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधन पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आकर झुलस गई थीं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर उनका यह कदम मानवीय संवेदनाओं का संदेश देता नजर आया।
अखिलेश यादव के इस कदम की राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा हो रही है। इसे लोकतंत्र में संवाद और मानवीय मूल्यों की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

