• Tue. Apr 21st, 2026

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक होटल में दिल्ली हाई कोर्ट के वकील द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है।



दिल्ली: राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक नामी होटल में दिल्ली हाई कोर्ट के एक वकील ने कथित तौर पर 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।
पुलिस के अनुसार, वकील ने होटल में एक दिन पहले चेक-इन किया था और रविवार शाम करीब 9:15 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने होटल की बालकनी से कूदने से पहले सुरक्षा जाली को काटा था। साथ ही, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है।
पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, हालांकि अभी तक किसी साजिश की आशंका नहीं जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *