• Sun. Apr 19th, 2026

थाने के माल खाने से रिवाल्वर चोरी

प्रयागराज में नैनी थाने के मालखाने से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला सामने आया है। अब थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम ने खुद तहरीर लिखवाकर बर्खास्त पूर्व मालखाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गायब रिवाल्वर पप्पू उर्फ रहमत अली की थी। जो कि लाइसेंसी थी। इसे साल 2007 में हत्या और गैंगस्टर के मुकदमे में जब्त किया गया था। रिवाल्वर रिलीज करने के लिए प्रयागराज DM ने 5 जुलाई 2023 को आदेश दिया। आदेश का पालन न होने पर पप्पू उर्फ रहमत अली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल की।
एसीपी के नेतृत्व में बनाई गई थी तीन सदस्यीय टीम
थाना नैनी के मालखाने का चार्ज मौजूदा हेड मोहर्रिर अशोक कुमार यादव को सौंपने के लिए पूर्व में ही एक टीम बनाई गई थी। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त करछना अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय रिजर्व पुलिस लाइंस प्रवीण कुमार सिंह और नैनी थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम शामिल थे।
यह भी कहा- मालखाने में ही होगा, ढूंढ लीजिए
3 दिसंबर को मालखाना खोलने और तलाशी के लिए टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने मालखाना खुलवाकर वीडियोग्राफी के साथ तलाशी कराई, लेकिन तलाशी के दौरान रिवाल्वर नहीं मिला।
रिवाल्वर नहीं मिलने पर टीम के सदस्य नैनी थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम ने बर्खास्त मुंशी राजेंद्र प्रसाद से फोन पर बात की। उस दौरान उसने खुद को बीमार बताया और थाने आ पाने में असमर्थता जताई। यह भी कहा कि रिवाल्वर मालखाने में ही होगा। ढूंढ लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *