बदायूं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बदायूं की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बिसौली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी से इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी में सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनके इस कदम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बदायूं की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। कुशाग्र सागर के इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, उनकी आगे की रणनीति क्या होगी और वह किसी दूसरे राजनीतिक दल का रुख करेंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच कुशाग्र सागर का इस्तीफा बदायूं की सियासत में कितना असर डालेगा, यह आने वाला समय बताएगा।