• Thu. Oct 15th, 2026

स्वच्छ काशी के संकल्प को साकार करने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान, सरकार ने दिया हितों के संरक्षण का भरोसा


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में काशी अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए नए स्वरूप और भव्यता के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में वाराणसी में स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ काशी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर साकार करने में स्वच्छता मित्रों की भूमिका को सराहा गया। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही स्वच्छता अभियान को निरंतर गति मिल रही है।
इस अवसर पर आश्वस्त किया गया कि डबल इंजन की सरकार स्वच्छता मित्रों के हितों के संरक्षण, सम्मान और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। स्वच्छता कर्मियों का सम्मान न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनके योगदान को स्वीकार करने का भी अवसर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही स्वच्छ काशी के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *