लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कहा कि प्रदेश के मेहनतकश कारीगरों और श्रमिकों को केवल श्रमिक के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नया पोर्टल शुरू किया गया है तथा स्किल डेवलपमेंट के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए गए हैं। सरकार 25 ट्रेड में प्रशिक्षण और सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं और कारीगरों की क्षमता को रोजगार एवं व्यवसाय के अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला UP Trade Show भी युवाओं और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों को सामने रखने का अवसर देगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की सरकारों की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की और कहा कि वर्तमान सरकार का फोकस श्रमिकों, कारीगरों और युवाओं को आगे बढ़ाने पर है।

