• Tue. Apr 21st, 2026

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्ती—वीडियो कॉन्फ्रेंस में हंसी और पान बना सस्पेंशन की वजह


बालाघाट में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक के दौरान अनुशासनहीनता सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुचित व्यवहार करने पर 2 एएसआई और 3 थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बैठक में संजय किरार से एक शिकायत के संबंध में जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान दो एएसआई बार-बार हंसते हुए नजर आए और मीटिंग के दौरान पान चबाते भी दिखे। जब अधिकारियों ने उनके इस व्यवहार पर सवाल किया, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, बैठक में यह भी सामने आया कि 3 थाना इंचार्ज द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही थी। शिकायतों के समाधान में देरी को लेकर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन शिकायतों के निवारण में किसी भी तरह की ढिलाई और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *