जनसेवा की प्रतिबद्धता ही सुशासन का आधार है। हर नागरिक की समस्या का समाधान ही प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

