सगे बाप ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया. मां ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी.
तिरुनेलवेली: तमिलनाडु में अपनी ही बेटी का यौन शोषण करने के मामले में नेल्लई पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने एक पिता को मौत की सजा सुनाई है. तिरुनेलवेली जिले के नांगुनेरी के रहने वाला 47 साल के एक मजदूर पर अपनी ही 14 साल की बेटी के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है.
आरोप है कि, वह लगातार अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करता था. बताया जा रहा है कि लड़की ने इस बारे में अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने बेटी की एक नहीं सुनी. पिता की इस गंदी करतूत के कारण कुछ दिनों के बाद लड़की के शरीर में बदलाव दिखे. मां ने तुरंत अपनी बेटी को अस्पताल ले गई और डॉक्टर को दिखाया. डॉक्टरों ने लड़की की जांच की और पाया कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है.
मां ने नांगुनेरी ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में महिला ने बताया कि, उसके पति ने उसकी 14 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न किया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया. डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिलंबरासन के गाइडेंस में नांगुनेरी ऑल-वुमन पुलिस स्टेशन ने कम समय में सबूत इकट्ठा करके कोर्ट में जमा कर दिए. यह ट्रायल तिरुनेलवेली पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट में जज सुरेश कुमार के सामने हुआ. पीड़िता की तरफ से सरकारी वकील उषा ने मजबूत दलीलें पेश कीं. सात महीने तक चले ट्रायल के बाद आज (24 दिसंबर) दोपहर 12 बजे फैसला सुनाया गया.

