• Thu. Jul 2nd, 2026

रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया डीसीआरबी व रीट सेल प्रभारी,


हापुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीसीआरबी और रीट सेल के प्रभारी महेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से करीब चार लाख रुपये की रिश्वत की रकम बरामद की है।
सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मेरठ के रोहटा रोड क्षेत्र में की गई, जहां महेंद्र सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह हापुड़ जनपद के कई थानों में प्रभारी के पद पर तैनात रह चुके हैं और लंबे समय से पुलिस विभाग में सक्रिय थे।
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों व संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्त नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *