पिछड़ों, अति पिछड़ों और SC-ST वर्ग के युवाओं पर रहेगा डीपी यादव का ज़ोर. दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में अपने जन्मदिवस के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ बैकवर्ड क्लास यानी NUBC संगठन के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि वो पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा के लिए और समाज के पिछड़े युवाओं को रोज़गार दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के लिए समाज के हर वर्ग के लोग साथ हैं. राजनीति, सामाजिक सेवा और धार्मिक सेवा क्षेत्र से जुड़े कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

