महाराष्ट्र के परभणी में एक चलती बस में 19 वर्षीय महिला ने स्लीपर कोच में एक बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान उसने और उसका पति होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने नवजात बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिस कारण बच्चे की मौ’त हो गई।
एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे पाथरी-सेलु रोड पर यह घटना घटी और जब इसका पता तब चला जब एक नागरिक ने यह देखा कि कपड़े में लपेटकर कुछ फेंका गया है।
उन्होंने बताया कि रितिका ढेरे नाम की एक महिला, संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर बस में अल्ताफ शेख (जो खुद को उसका पति कह रहा था) उसके साथ पुणे जा रही थी

