• Sat. Oct 17th, 2026

पद की गरिमा तब बढ़ती है, जब अधिकारी झुककर जनता की पीड़ा सुनते हैं—तहसीलदार राजकुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल


बिलारी तहसील में दिखी संवेदनशीलता, दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने स्वयं नीचे बैठे तहसीलदार


बिलारी (मुरादाबाद)। जनसमस्याओं के समाधान के साथ संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की कार्यशैली को विशेष बनाते हैं। इसकी एक सराहनीय मिसाल बिलारी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान देखने को मिली।
संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग फरियादी नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान तहसीलदार राजकुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं नीचे बैठकर फरियादी की समस्या सुनी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान की पहल की।
तहसीलदार के इस व्यवहार ने यह संदेश दिया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल फरियाद सुनना ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं को समझना और उन्हें सम्मान के साथ न्याय दिलाना भी है। समस्या का समाधान होने के बाद फरियादी संतुष्ट होकर अपने घर लौट गए।
तहसीलदार राजकुमार सिंह का यह मानवीय व्यवहार प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने वाला है। उनकी यह पहल बताती है कि जब अधिकारी संवेदनशीलता के साथ जनता की पीड़ा को समझते हैं, तो सरकारी व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *