• Wed. Jun 18th, 2025

हरिद्वार के मशहूर मंदिर का महंत गिरफ्तार, महिला से की थी शर्मनाक हरकत

ByMukesh Kumar Kashyap

May 15, 2025

हरिद्वार के मशहूर मंदिर का महंत गिरफ्तार, महिला से की थी शर्मनाक हरकत

पंजाब पुलिस ने हरिद्वार पहुंचकर चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। लुधियाना पुलिस ने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र से धर दबोचा।

हवन के दौरान हुई थी जान-पहचान

पुलिस के अनुसार महंत रोहित गिरी पर लुधियाना की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि करीब एक साल पहले उसने चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी से अपने घर में हवन करवाया था। इसी दौरान महिला और महंत के बीच जान-पहचान हुई थी। महिला ने बताया कि उस समय उसके और उसके पति के बीच कुछ विवाद चल रहा था जिसके चलते वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी शायद शांति मिल सके।

अलग-अलग नंबरों से करता था परेशान

आरोप है कि हवन के बाद महंत रोहित गिरी अक्सर महिला को व्हाट्सऐप पर अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल करते थे और उसे परेशान करते थे। पीड़िता के अनुसार 14 मार्च को महंत रोहित गिरी लुधियाना आए और उन्होंने महिला को फोन किया। महिला का आरोप है कि महंत उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद महिला ने लुधियाना में महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद रोहित गिरी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई लुधियाना में ही की जाएगी। इस घटना से धार्मिक जगत में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *