वन विभाग में पदस्थ हैं एसडीओ और महिला भी वन विभाग में है कर्मचारी, पति का आरोप पत्नी व एसडीओ में चल रहा अफेयर…।
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक महिला कर्मचारी के साथ एसडीओ साहब रातभर घर में बंद रहे। सुबह जब ताला खुला तो बाहर पुलिस और मीडिया खड़ी हुई थी सवाल हुआ तो बोले- सरकारी काम से मिलने आए थे लेकिन रात डेढ बजे क्या सरकारी काम था इसका जवाब एसडीओ नहीं दे पाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला कर्मचारी के घर पर जो एसडीओ रात भर बंद रहे वो मंडला में वन विभाग में पदस्थ हैं और रात करीब डेढ़ बजे वन विभाग में ही पदस्थ महिला कर्मचारी से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंचे थे।
सुबह पुलिस-मीडिया की मौजूदगी में खुला ताला
सुबह होते ही महिला कर्मचारी और एसडीओ को जब पता चला कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है तो उन्होंने ताला खोलने के लिए आवाज लगानी शुरू की। सुबह-सुबह हो रहे शोर को सुनकर कॉलोनी का माहौल गरमा गया और लोग जमा हो गए। इसी बीच पुलिस और मीडिया भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ताला खोला और एसडीओ और महिला कर्मचारी को अपने साथ थाने ले गई। लगभग एक घंटे की पूछताछ के बाद दोनों के बयान दर्ज कर छोड़ दिया गया।
