आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल की खूबसूरती पर दाग लग रहे हैं… यमुना की तरफ मुख्य गुंबद पर पौधा उग आया है… वाशरूम की ईमारत मे पर्यटकों का अर्धनग्न हालत मे घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है… ताजमहल मे पिछले दिनों हुई घटनाओ से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं… यमुना की तरफ मुख्य गुंबद पर एक पौधा उग आया है… आज से पहले कभी ताजमहल के मुख्य गुंबद पर कोई पौधा नहीं ऊगा है… मुख्य गुंबद पर उगे पौधे का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है… वायरल वीडियो 35 सेकंड का है… यह वीडियो मुख्य गुंबद के यमुना नदी की तरफ के हिस्से का है… वीडियो वायरल होने के बाद अनान फानन मे एएसआई ने पौधे का वहाँ से उखाड़ दिया है… इस मामले मे एएसआई के सुपरीटेंडेंट राज कुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल ही नहीं अन्य स्मारकों मे भी जहां जहाँ जॉइन्ट हैं वहाँ धूल, पानी और चिड़ियाँ बिट करती हैं… सभी इमारतों मे पौधे उगने की घटनायें देखने को मिलती है… जरूरी यह है की उन्हें समय रहते है 5 – 10 सेंटीमीटर दिखने पर ही उन्हें निकाल लिया जाए… पौधों के बड़े होने पर उनकी जड़ बड़ी होंगी और वह अंदर की तरफ डेमेज करेंगी… पौधे आते रहते हैं हम समय समय पर उन्हें निकालते रहते हैं… ताजमहल परिसर मे बने वाशरूम मे कुछ पर्यटकों का अर्धनग्न हालत का वीडियो भी वायरल हो रहा है… वायरल वीडियो 13 सेकंड है… जिसमे 6 लोग अर्धनग्न हालत मे दिख रहे हैं… वहाँ मौजूद किसी पर्यटक ने घटना का वीडियो कैद कर लिया… मामले मे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो नहाने का नहीं है एक ग्रुप था जो की सुबह सुबह टॉयलेट के लिए आये थे… सूर्य उदय के दौरान वह ताजमहल परिसर मे गए थे… वायरल वीडियो जो हुआ है स्टॉफ ने उन्ही लोगो को बहार निकाला था… नहाने की घटना नहीं हुई थी वह लोग कपडे उतार कर टॉयलेट जा रहे थे…
