• Thu. Jun 19th, 2025

संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया

BySirfjanpaksh

Nov 6, 2023

गाजियाबाद खबर

संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन किया

सुरेश कश्यप मेरा एक ही उद्देश्य समाज को एकजुट कर समाज हित में कार्य करना।।

साहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मान समारोह में सुरेश कुमार कश्यप बोले कि समाज को एकजुट कर महापुरुषों के सम्मान में कार्य करने का उद्देश्य है महासभा, और अभी तक मेरे द्वारा तीन प्रदेशों में 60 मूर्तियों को लगवाने का काम किया गया है मेरा समाज के समस्त लोगों से निवेदन है कि वह अपने समाज को जागरूक करें और समाज में किस प्रकार कार्य किया जा सके, सभा की प्रत्येक मीटिंग में इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य किया जाए।।

संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मान समारोह कार्यक्रम में समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारीगणों को पटका पहनकर समान किया, व संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप पूर्व एमएलसी बोले की संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा द्वारा सामाजिक कार्य व राजनीतिक कार्य सभी किए जाएंगे।।

संयुक्त भारतीय कश्यप परिचय सम्मेलन में हजारों की संख्या में आए हुए सभी गणमान्य लोगों का राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप जी ने अभिवादन किया वह सभी पदाधिकारी को पटका पहनाकर व कैलेंडर देकर सम्मान किया कार्यक्रम में गाजियाबाद, लखनऊ ,हापुड़ बुलंदशहर गौतमबुधनगर, बागपत, सराहनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बरली, मुरादाबाद, बदायू, आगरा, अलीगढ़, इटावा मैनपुरी, व दिल्ली हरियाणा मध्य प्रदेश राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आए हुए सभी मां अनुभवों का सम्मान किया और संबोधित करते हुए बोले की कश्यप समाज वह समाज है जिसने प्रभु श्री राम जी को नावों में बैठकर नदी पार कराई थी, जिस समाज ने गुरू की आज्ञा मानते हुए अपना अंगूठा दे दिया था, हम उसे समाज से हैं जिसे सृष्टि रची है हमें अपने समाज पर गर्व है कि हम उसके वंशज हैं जिसके द्वारा सृष्टि रची गई हो और हमें अपने दैनिक जीवन में अपने गुरु जनों को याद करते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर कार्य करना चाहिए

*सुरेश कश्यप ने अंतिम कड़ी में सभी का अभिवादन करते हुए आए हुए सभी पदाधिकारी व कश्यप समाज से आए हुए सभी गणमान्य लोगों का अभिवादन किया और अभिवादन करते सुरेश कुमार कश्यप ने दंडवत प्रणाम करते हुए नमन किया, और प्रतिज्ञा ली की सामाजिक में संयुक्त भारतीय कश्यप महासभा के प्रत्येक पदाधिकारी गण सामाजिक के हित में कार्य करेंगे।।

कार्यक्रम की विशेषताएं
१ महिलाओं की उपस्थिति 50% रही।।
२ 10वी व 12वीं परीक्षा में उत्तरण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।।
3 कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान व महर्षि कश्यप जी की आरती से शुभारंभ किया
4 आए हुए सभी गणमान्य लोगों को पटके एवं 2024 का कैलेंडर देकर सम्मानित किया।।

अनुज कुमार कश्यप पत्रकार लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *