Anchor-देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर 6 लोगों की हत्या हुई थी।इस मामले में एक मासूम अनमोल दुबे जो गंभीर रूप से घायल है और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जुझ रहा है उसकी सलामती के लिए जिला मुख्यालय के विद्या धर्म संजीवन संस्कृत महाविद्यालय के दर्जनों छात्र और आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया।
हम आपको बताते चलें कि मृतक सत्य प्रकाश दुबे का बड़ा लड़का देवेश दुबे जो इसी संस्कृत महाविद्यालय में शास्त्री की पढ़ाई करता है जैसे ही यहां के छात्रों और गुरुजनों को पता चला कि देवेश दुबे का छोटा भाई अनमोल दुबे इस घटना में गंभीर रूप से घायल है तो सभी ने भगवान भोलेनाथ की शरण में जाकर अनमोल की सलामती के लिए रुद्राभिषेक किया।
