• Thu. Jun 19th, 2025

रक्षक बने भक्षक सिपाही राकेश और दिगम्बर पर लगा अवैध संबंध बनाने का आरोप।

BySirfjanpaksh

Oct 1, 2023

*ग़ाज़ियाबाद थाना घंटाघर कोतवाली

में पुलिसकर्मियों के खिलाफ छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज।

युवती ने पुलिसकर्मियों पर लगाए छेड़छाड़ और अवैध वसूली के आरोप।

पीआरवी पर तैनात सिपाही राकेश और दिगम्बर पर अवैध संबंध बनाने का दबाव का लगाया आरोप।

पुलिसकर्मियों द्वारा ऑनलाइन 1000 रूपये लेने का भी लगाया आरोप।

नगर कोतवाली में छेड़छाड़ और भ्रष्टाचार निवारण एक्ट में मुकदमा दर्ज।

सांई उपवन में घूमने के दौरान युवती और उसके मंगेतर को पकड़कर की थी बदसलूकी।
इस मामले में एसीपी निमिष पाटिल ने बताया

दिनांक 28.09.23 को थाना कोतवाली नगर पर एक सूचना प्राप्त हुई, सूचना में एक महिला द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्रांर्गत स्थित साईं उपवन में 112 की PRV पर चल रहे दो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ व उनके मंगेतर के साथ बदतमीजी, छेड़छाड़ की और अवैध पैसे की डिमांड की, पुलिस द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया | घटना के बारे में अधिक जानकारी की गयी तो PRV 4757 पर तैनात दो पुलिसकर्मी, जिसमे एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड था | कांस्टेबल को तत्काल निलंबित किया गया तथा होमगार्ड के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही हेतु उसके विभाग से पत्राचार किया गया | घटना में एक तीसरे व्यक्ति के बारे में भी बताया गया है, जिसके विषय में जानकारी करते हुए पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *