• Tue. Jun 17th, 2025

भैंस की 6 माह की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,

ByMukesh Kumar Kashyap

Jun 3, 2025

,

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक 25 वर्षीय युवक ने भैंस के 6 माह की पड़िया के साथ दुष्कर्म किया है। युवक ने दुष्कर्म के दौरान उसने पड़िया को जमकर पीटा भी है। जिससे पड़िया घायल है। सुबह पशु मालिक को मवेशी के पास एक पर्स पड़ा मिला। जिससे इस घटना का खुलासा हुआ है। पशु पालक महिला ने मामले में सैनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस मामले में पशु चिकित्सक से डॉक्टरी परीक्षण कराए जाने के बाद कार्रवाई की बात कही है। मामला सैनी थाना इलाके के केसरिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, केसरिया गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पशु पालक है। पशु मालिक उर्मिला देवी ने सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव का रहने वाला 25 वर्षीय पारसनाथ रविवार की भोर पहर उसकी भैंस की 6 माह की पड़िया के साथ दुष्कर्म किया है।

दुष्कर्म के दौरान बेजुबान जानवर को पीटा
दुष्कर्म के दौरान युवक ने बेजुबान जानवर को पीटा है। जिससे वह घायल है। अब ये घटना सिर्फ हैरान नहीं करती है, बल्कि सोचने पर मजबूर भी करती है कि इंसान कितना गिर सकता है। जानवरों के साथ ऐसी बर्बरता करना किसी भी सभ्य समाज में ठीक नहीं माना जा सकता। लेकिन कौशांबी में ऐसा हुआ भी है और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद आरोपी फरार
वहीं इस घटना के बाद आरोपी पारसनाथ घर से फरार है। CO शिवाग सिंह ने बताया कि उर्मिला देवी नाम की एक महिला ने सैनी कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं कि आरोपी के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *