• Thu. Jun 19th, 2025

मैथिली ठाकुर ने औरगाबाद में समां बांधा, संगीतमय प्रस्तुति

BySirfjanpaksh

Apr 10, 2024

स्वीप की बिहार आईकॉन मैथिली ठाकुर ने औरगाबाद में समां बांधा, संगीतमय प्रस्तुति से वोटर्स से की लोकतंत्र के महापर्व में व्यापक भागीदारी की अपील फोटो-7 कैप्सन-प्रस्तुति देती मैथिली ठाकुर औरंगाबाद()| निर्वाचन आयोग की लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की स्वीप(सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम) आइकॉन लोक गायिका ने बुधवार को औरंगाबाद में सुरो का जादू बिखेरा। मकसद मनोरंजन के बहाने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की व्यापक भागीदारी और शत प्रतिशत मतदान रहा। निर्वाचन आयोग के इस उदेश्य की पूर्ति के लिए मैथिली ठाकुर ने न केवल शहर के नगर भवन में मौजूद दर्शक श्रोताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट की शपथ दिलाई बल्कि उनकी डिमांड पर एक से बढ़कर एक सुरीले और मधुर गीत भी सुनाया। मैथिली ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक श्रोता पूरे कार्यक्रम के दौरान नही हिले और जमकर आनंद उठाया। स्वर लहरी बरसाते हुए सुमधुर गीतों बीच-बीच में मैथिली ने उपस्थित वोटर्स से सीधा संवाद किया। कहा वोट के दिन पहले मतदान फिर जलपान, ऐसा करेंगे न। इस पर दर्शकों ने भी हामी भरी। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान मैथिली ने दर्शक वोटर्स को वोट देने के लिए उत्साहित और प्रोत्साहित किया। उसने कार्यक्रम में खुद दर्शकों के साथ रील भी बनाई और वोट की हामी भी भराई। कार्यक्रम के बाद मैथिली ने कहा कि वह दूसरी बार औरंगाबाद आई है। पहली बार जब आई थी तो महज 15 वर्ष की थी। अब 23 वर्ष की हूं। पहली बार भी यहां के लोगो से भरपूर स्नेह और सम्मान मिला था। इस बार भी मिला। यहां के लोग अच्छे है। मिलनसार है। यहां के लोगों से मिलकर अच्छा लगता है। आगे भी आने का मौका मिलेगा तो जरूर आएगी। कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है। लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है। सब लोग भागीदारी निभाएं। सबलोग वोट अवश्य करे ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़े और योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *