• Fri. Jun 20th, 2025

मुख्यमंत्री स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी को बड़ी धूमधाम से मनाया

BySirfjanpaksh

Jan 27, 2024

26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी तथा गणतंत्र दिवस को बड़े हर्ष उल्लास के साथ राष्ट्रीय अति पिछड़ा महासंघ मुरादाबाद द्वारा संवि फिजियोथैरेपी सेंटर निकट सी एल गुप्ता आई हॉस्पिटल मुरादाबाद डॉक्टर दीपक कुमार सिंह के आवास पर मनाया गया जिसमें राष्ट्रीय अति पिछड़ा महासंघ के समस्त पदाधिकारी ने भाग लिया जिसमें सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और संघर्षों को याद किया गया और अति पिछड़ा वर्ग दलित वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को इकट्ठा कर अपना सारा जीवन बिताया जिसमें उन्होंने कक्षा आठ तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की तथा अति पिछड़ों को 27% आरक्षण दिलाया स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी के त्याग और समर्पण का भाव इसी से मालूम होता है कि सरकारी मुद्रा कोष का कोई धन अपने वह अपने परिवार के हित के लिए वह नहीं किया अपना सारा जीवन समाज सेवा में लगा दिया स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न देने पर भारत सरकार को धन्यवाद इस कार्यक्रम में अध्यक्षता मान्यवर मुंशी राम सेन व संचालन डॉक्टर राजकुमार कश्यप जी ने किया इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें राजवीर सिंह डॉक्टर दीपक कुमार सिंह नेम सिंह कारण लाल श्रीवास्तव जगन्नाथ सिंह तथा महिलाओं में माया देवी रेखा देवी पूजा रानी रेनू सिंह दक्षिता सिंह बौद्ध व संवि बौद्ध ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *